धनतेरस पर क्या करे
क्या करें धनतेरस के दिन ?
सुबह उठकर स्नान के पश्चात् स्वच्छ वस्त्र पहनकर भगवान धन्वतरि की पूजा कर स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करें। भगवान विष्णु की प्रतिमा में धन्वतरि की भावना कर इस दिन भगवान सूर्य को निरोगता की कामना कर लाल फूल डालकर अर्घ्य दें । सायंकाल घर के बाहर मुख्य दरवाजे पर एक पात्र में चावल, गेहूँ व गुड़ रखें । उसके बाद दक्षिण दिशा की ओर मुख करके खड़े होकर- 'मैं यमराज के निमित्त दीपदान कर रहा हूँ, भगवान यमराज देवी श्यामासहित मुझ पर प्रसन्न हों।' ऐसा बोलकर उस अनाज के ऊपर यमराज के निमित्त दीपक जलायें और पद्मपुराण के निम्नोक्त मंत्र का उच्चारण करते हुए गंध-पुष्पादि से पूजन करें -
मृत्युना पाशहस्तेन कालेन भार्यया सह।
त्रयोदश्यां दीपदानात्सूर्यजः प्रीयतामिति ॥
लक्ष्मी प्राप्ति हेतु लक्ष्मीजी की पूजा करके 'ॐ नमः भाग्यलक्ष्मी च विद्महे । अष्टलक्ष्मी च धीमहि । तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ।' - इस मंत्र का जप करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें