किस रंग के वस्त्र दिलवायेंगे सफलता

मेष :मेष राशि वाले लोगों को लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस राशि वाले लोगों कोसफेद और गुलाबी रंग के कपड़े शांति प्रदानकरते हैं। लेकिन काले रंग के कपड़े पहनने से इन्हें पहेज करना चाहिए। नारंगी, गोल्डन, पीले रंग के कपड़े पहनना अच्छा रहता है।
वृष : व़ृष राशि के लोगों को गुलाबी, क्रीम और सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस राशि के लोगों को लाल रंग के कपड़े नहींपहने चाहिए। इसकी जगह पर मैहरून रंग के कपड़े पहन सकते हैं। इसके अलावा खाकी, ब्राउन रंग के कपड़े आपको सूट करेंगे।
मिथुन :मिथुन राशि वाले लोगों को हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस रंग के कपड़े पहनने से उन्नति, क्रिएटिविटी बढ़ती है। इसके अलावा काले, सफेद, लाल और पिंक रंग के कपड़े भी फायदेमंद साबित होंगे।
कर्क :किसी काम में सफलता चाहिए तो  हरा और पीला रंग आपके लिए शुभ है। सी ग्रीन रंगभी आपेक लिए अच्छा रहेगा। लेकिन काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।
सिंह :सिंह राशि के लोगों को के व्यक्ति के लिए सफेद, गोल्डन और पीले रंग का ज्यादाइस्तेमाल करना चाहिए।
कन्या :कन्या राशि वालों को पीच कलर, लाइटब्लू और लाइट पिंक कलर्स का इस्तेमाल करनाचाहिए। बोतल ग्रीन, काले और हरे रंग के मिश्रण को पहनना भी अच्छा रहेगा।
तुला :तुला राशि वालों को जिंदगी में संतुलन और सांजस्य लाने के लिए नीला रंग पहनना चाहिए। इसके अलावा पिंक, सफेद और काला रंग भी आपको सूट करेगा।
वृश्चिक :पर्पल, मैहरून , बौटल ग्रीन और लाल रंग के सेड्स आपके लिए अच्छे हैं।
धनु :धनु राशि वालों को नारंगी, लाल और पीला रंग पहनना चाहिए। पीला और नीला कलर आपके लिए बेस्ट हैं। सफेद रंग आपको रिलेक्स भी करता है। काले रंग को पहनने से बचें।मकर :मकर राशि वालों के लिए ब्राउन और खाकी कलर शुभ हैं। लाल रंग इन लोगों को बार-बार नहीं पहनना चाहिए। इन लोगों को सफेद रंग पहनना अच्छा रहेगा।
कुंभ :कुंभ राशि वालों के लिए बैंगनी रंग और इससे मिलते जुलते शेड्स अच्छे रहेंगे।
मीन :मीन राशि वालों का शुभ रंग पीला है,लेकिन सफलता के लिए मैहरून रंग अच्छा रहेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शारदा पूजन विधि

गीता के सिद्ध मन्त्र

रामचरित मानस की चोपाई से कार्य सिद्ध