कार्य में सफलता के लिए क्या खाकर निकले ।
सोमवार। सोमवार को घर से निकलते समय थोड़ा गुड़ खाएं और गणेशजी को प्रणाम करें।हालांकि यह भगवान शिव का दिन है लेकिन उनके पुत्र और प्रथम स्मरणीय भगवान गणपति को नमन करने मात्र से वे आपको सफल होने का आशीर्वाद दे देंगे।घर से निकलते समय दर्पण में अपना चेहरा भी जरूर देखें।
मंगलवार। मंगलवार को अपनी जेब या पर्स में लाल रंग का छोटा कपड़ा रखकर निकलें। घर से निकलते समय हनुमानजी को प्रणाम करजाएं। यात्रा सफल होगी।
बुधवार। बुधवार को सफर पर जाने से पहले पश्चिम दिशा की ओर चावल के सात दानें फेंके और घर से निकलते समय दो इलायची चबाएं। माना जाता है कि इससे सफर शुभ होता है।
गुरुवार। गुरुवार को घर से निकलते समय गाय को रोटी देकर जाएं। अगर ऐसा संभव न हो तोएक रोटी साथ लें और जहां गाय-बछड़े आदि बैठते हों, वहां रख दें। यह उपाय दुर्घटनाओं से रक्षा करता है।
शुक्रवार। शुक्रवार को घर से निकलते समय मां लक्ष्मी को लाल फूल चढ़ाएं। अगर ऐसा संभव न हो तो थोड़ा दही खाकर जाएं। सफर कामयाब होगा।
शनिवार शनिवार को घर से निकलते समय अपने इष्ट देव को प्रणाम करें और अदरक का छोटा टुकड़ा मुंह में रखें। माना जाता है कि ये उपाय आपको कार्य में सफल बनाते हैं।
रविवार। रविवार को घर से निकलते समय थोड़ा पानी पीकर जाएं। इस दिन परिवार में छोटे बालक को गुल्लक लाकर दें और उसमें पैसा डालने के लिए दें। हर रविवार को उसमें पैसे डालकर बाहर जाएं। काम जरूर सिद्ध होगा।
किसी अच्छे काम करने हेतु निकलने से पहले दही-शक्कर खाकर निकलें।
घर से निकलने से पहले तुलसी के पत्ते खाकर निकलना भी शुभ माना जाता है।
घर से निकलते वक्त गुड़ खाकर व थोड़ा-सा पानी पीकर ही जाएं तो कार्य में सफलता मिलेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें