रंग वास्तु

घर की दीवारों पर नया रंग आपको उत्साह से भर देता है, लेकिन अगर ये रंग घर के वास्तु को ध्यान में रखकर किए जाएं, तो बेहद सकारात्मक और आश्यर्चजनक परिणाम पाए जा सकते हैं। जानिए किस कमरे में कौन सा रंग देगा शुभ और चमत्कारिक परिणाम…

1. प्रवेश कक्ष यानि दरवाजे से अंदर आते ही जों कमरा सबसे पहले आता है, वहां सफेद, हल्का हरा, गुलाबी व नीला रंग करवाना शुभ परिणाम देता है।

2. बैठक कक्ष यानि लिविंग रूम में हमेशा पीला, मटमैला, भूरा, हरा रंग शुभ होता है।

3. भोजन कक्ष में आप हरा, नीला या हल्का गुलाबी, हल्का रंग का प्रयोग कर सकते हैं। ये तीनों रंग इस कमरे के लिए शुभ होते हैं।

4. मुख्य शयन कक्ष में हरा या नीला, गुलाबी, हल्का रंग का प्रयोग किया जाना चाहिए, जो वास्तु के अनुसार इस कमरे के लिए शुभता प्रदान करते हैं।

5. बच्चों का कोई कमरा हो, या फिर जहां पर बच्चों को सुलाया जाता है वहां की दीवारों पर काला, नीला या हरा रंग शुभ होता है।

6. रसोईघर यानि किचन में हमेशा शांतिदायक सफेद रंग शुभ होता है, जो वहां की ऊर्जा को सकारात्मकता प्रदान करता है।

7. पूजा व आध्यात्म से संबंधित कमरे में सदैव गुलाबी, काला, हरा, लाल रंग करवाया जाना ही शुभ फल प्रदान करता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शारदा पूजन विधि

गीता के सिद्ध मन्त्र

रामचरित मानस की चोपाई से कार्य सिद्ध