सोया भाग्य जगाने के कुछ उपाय
🌷 *वास्तु शास्त्र*
🏡 वास्तु के अनुसार, उत्तर-पूर्व दिशा धन आगमन की दिशा मानी जाती है। जिन घरों में इस दिशा में भारी सामान या गंदगी होती है, वहां हमेशा आर्थिक परेशानी बनी रहती है। इनके घर में धन का आगमन धीमी गति से होता है।
🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
🌷 *सोया हुआ भाग्य जगाने के लिए* 🌷
🙏🏻 यदि कड़ी मेहनत के बाद भी भाग्य का साथ नहीं मिल पा रहा है तो यहां बताए जा रहे खास काम नियमित रूप से करना प्रारंभ कर दें। ये सभी पुराने समय से चली आ रही परंपराएं और इनका पालन करने से सोया हुआ भाग्य भी जाग सकता है। यहां जानिए ये परंपराएं कौन-कौन सी हैं...
👉🏻 ये हैं पुरानी परंपराएं, इन्हें मानने से प्रसन्न होते हैं भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी और सभी देवी-देवता
➡ *मेहमान को पानी देना*
जब भी हमारे घर कोई मेहमान आए तो उसे पीने के लिए ठंडा पानी जरुर देना चाहिए। इससे राहु दोष और कालसर्प दोष दूर होते हैं।
➡ *मंदिर को साफ रखना*
घर के मंदिर में मूर्तियां और पूजा का सामान सही ढंग से सजा हुआ होना चाहिए। इससे देवी-देवता प्रसन्न होते हैं, कुंडली के सभी दोष भी शांत हो सकते हैं।
➡ *सुबह देखें हथेलीयां*
सुबह उठते ही अपनी हथेलीयां देखनी चाहिए।
मान्यता है कि इस काम से महालक्ष्मी, सरस्वती के साथ भगवान विष्णु की भी कृपा मिलती है।
➡ *किचन साफ रखना*
यदि किचन साफ नहीं रहता है और सामान बिखरा रहता है तो मंगल दोष बढ़ते हैं।इससे भूमि संबंधी कामों में नुकसान और विवाह में देरी होती है।
➡ *पेड़ पौधे की देखभाल*
यदि कोई व्यक्ति बुध,सूर्य, शुक, और चंद्रमा के दोषों को दूर करना चाहता है तो उसे पेड़-पौधों की देखभाल करनी चाहिए। इससे तनाव भी दूर होता है।
➡ *गाय को रोटी खिलाएं*
रोज सुबह जब भी रोटी बने तो पहली रोटी गाय के लिए निकाल लेनी चाहिए। जब हमारे घर के आसपास गाय आए तो उसे ये रोटी खाने को दें।
➡ *सुबह भूमि को करें प्रणाम*
सुबह पलंग से पैर नीचे रखने से पहले भूमि को प्रणाम करना कहिए। साथ ही, क्षमा भी मांगे, क्योंकि धरती पर पैर रखने से हमें दोष लगता है।
➡ *बुजुर्गों का सम्मान करना*
बुजुर्गों का अपमान करने से घर की बरकत खत्म होती है। भाग्य का साथ नहीं मिल पाता है। इनके आशीर्वाद से परेशानियां दूर होगी।
➡ *सूर्य को जल चढ़ाएं*
रोज सूर्य को जल चढ़ाना चाहिए। इस उपाय से घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है और सूर्य से संबंधित दोष दूर होते हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें